फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों की सफाई के लिए थड़े तोड़ने पहुंची निगम टीम का हुआ विरोध

विज्ञापन
अंबाला शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम व विरोध जताते स्थानीय लोग। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नालियों की सफाई के लिए थड़े तोड़ने वार्ड नंबर आठ पहुंची नगर निगम की टीम का लोगों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान कुछ लोगों ने थड़े तोड़ने पर जमकर बवाल काटा। कुछ लोगों ने लिखित में निगम की टीम को स्वयं ही थड़े तोड़ने का आश्वासन दिया। वहीं, कई जगहों पर निगम की टीम ने थड़े तोड़ने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

वीरवार को निगम की टीम से सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त, एमई दिनेश व अन्य पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने नालियों के ऊपर बने अवैध अतिक्रमण को तोड़ने का काम किया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व निगम आयुक्त ने वार्ड नंबर आठ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नालियों की सही से सफाई न होने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही अवैध रूप से बने थड़ों को तोड़ने के आदेश दिए थे। इस कारण नालियों की सफाई करने में कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। उन्हीं आदेशों के तहत निगम की टीम ने थड़े तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
लोग बोले- सड़क हो रही ऊंची तो थड़े नीचे ही होंगे
थड़े तोड़ने की कार्रवाई करने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया। इस दौरान गुरविंद्र सिंह, ओम प्रकाश व अन्य लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से बिना पुरानी सड़क तोड़े उसके ऊपर ही नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण सड़क ऊंची और थड़े नीचे होते जा रहे हैं। इसके अलावा सफाई कर्मचारी केवल ऊपर से गंदगी निकाल कर चले जाते हैं, जबकि गाद नालियों में ही जमा रहती है। यही कारण है नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है।
विज्ञापन

थड़ा तोड़ने पर बोली सुमन गांधी, गृह मंत्री को दूंगी शिकायत
निगम टीम द्वारा दुकान का थड़ा तोड़ने से खफा महिला सुमन गांधी ने टीम का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने निगम टीम पर भेदभाव पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रसूखदार लोगों के थड़े पूछ-पूछ कर तोड़े जा रहे हैं और आम जनता के बिना पूछे ही तोड़ दिए गए हैं। अब वह इस कार्रवाई की वीडियो लेकर गृह मंत्री अनिल विज के पास जाएंगी और निगम टीम की शिकायत करेंगी।
हमारे पास निगम आयुक्त की ओर से आदेश आए थे। उसी अनुसार हमारी ओर से थड़े तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
-दिनेश गर्ग, एमई, नगर निगम, अंबाला सिटी।

अंबाला शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम।- फोटो : Ambala

अंबाला शहर में थड़े को तोड़ती जेसीबी।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें