फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया खाद लेने के लिए किसानों में मची होड़

विज्ञापन
यूरिया खाद लेने के लिए विक्रेता की दुकान पर खड़े किसान। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नारायणगढ़। अनाज मंडी में खाद विक्रेता की दुकान पर यूरिया खाद आने की सूचना मिलते ही किसानों का तांता लग गया। व्यवस्था बिगड़ते देख संचालक ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की लाइन लगवाई। खाद लेने के लिए आए लोगों में मची होड़ के कारण खाद विक्रेता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खाद विक्रेता के अनुसार उसके पास सोमवार को 500 बैग यूरिया का एक ट्रक आया था। जिसे उसने किसानों को आधार कार्ड देखने के उपरांत प्रत्येक किसान को 2 से 5 बैग तक वितरित किए।
विज्ञापन

ट्रक खत्म होने के उपरांत भी दुकान के आगे किसानों की लंबी लाइन लगी हुई थी। बता दें कि पिछले काफी समय से क्षेत्र में यूरिया खाद की बढ़ती किल्लत से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना था कि गेंहू की फसल पर अब यूरिया खाद डालने का समय आ गया है और अभी उन्हें डीएपी खाद की तंगी से जूझना पड़ रहा है। कई किसानों ने तो बिना डीएपी के ही गेंहू की बिजाई शुरू कर दी थी। एसडीएम नीरज ने बताया कि शीघ्र ही क्षेत्र में 25 हजार बैग यूरिया खाद के आने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव में स्थित को ऑप्रेटिव सोसायटी में भी यूरिया खाद आया है। किसानों का कहना है कि सभी खाद एजेंसियों पर कृषि विभाग को यूरिया खाद उपलब्ध कराकर किसानों की समस्या को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें