फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गई थी महिला, चोरों ने नकदी और गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। घर पर ताला लगाकर मार्केट में खरीदारी करने गई महिला के घर से चोरों ने दिनदहाड़े नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सेक्टर 9 पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-9 शहर पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि वह सेक्टर 8 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शहर का निवासी है। उसकी दुकान अंबाला मार्केट में गुप्ता सर्जिकल के नाम से है। मंगलवार को तीन बजे उसकी पत्नी सरिता गुप्ता घर को ताला लगाकर जगाधरी गेट बाजार वीमार्ट गई थी। वह 4.30 बजे घर आई तो देखा घर के दरवाजे खुले थे और घर की अलमारी व दराज भी खुली थी। घर में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार घर में रखे सोने-चांदी के जेवर करीब एक अंगूठी सोना, दो सोने की चेन, दो चूड़ी सोना व लगभग 50 हजार रुपये नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें