फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव का बजा बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला बार एसोसिएशन के चुनावों का बिगुल बज गया है। बुधवार से बार एसोसिएशन के 9 पदों पर चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन प्रधान पद समेत चार लोगों ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन

पहले दिन प्रधान पद के लिए अधिवक्ता रमन शर्मा, उप प्रधान पद के लिए दर्शन कुमार व कार्यकारी सदस्य के लिए गौरव शर्मा और अमूल ने नामांकन भरा है। अन्य पदों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया 4 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 6 दिसंबर को नामांकन छंटनी की प्रक्रिया होगी। 7 को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। 8 से लेकर 16 दिसंबर तक अधिवक्ता प्रचार व प्रसार कर सकेंगे। 17 दिसंबर को चुनाव होगा और शाम के समय चुनावों के परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस समय बार एसोसिएशन में करीब 1700 सदस्य हैं। इनमें 900 के करीब सदस्य ही वोट डाल सकते हैं।
इस समय ये हैं बार एसोसिएशन के पदाधिकारी
प्रधान इक्बाल सिंह, उप प्रधान मनप्रीत सिंह, सचिव विवेक महाऋषि, सह सचिव चंद्र मोहिनी शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल मित्तल, कार्यकारी सदस्य में नेहा अरोड़ा, मनीष गोयल, जगदीश कुमार, विश्वदीप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें