फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. आरआर सूरी ने विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए कक्षा तीसरी से लेकर कक्षा छठी तक के बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।
विज्ञापन

सबसे पहले हर कक्षा के हर विभाग की सेमीफाइनल दौड़ करवाई गई। फिर हर विभाग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कृत बच्चों की फाइनल दौड़ करवाई गई। कक्षा तीसरी के फाइनल दौड़ प्रतियोगिताओं में दिव्यम प्रथम, लविश द्वितीय व मानिक तृतीय स्थान पर रहे।
छात्राओं में प्रथम आदिति, द्वितीय रूही तथा तृतीय स्थान पर देविका रही। कक्षा चौथी में प्रथम ध्रुव, द्वितीय अंकित तथा तृतीय विश्व रहे, छात्राओं में प्रथम स्थान मान्या, द्वितीय स्थान पाखी और तृतीय स्थान श्रुति ने प्राप्त किया। कक्षा पांचवी में युवराज सेठी प्रथम, अर्शवीर सिंह द्वितीय तथा गौतम और जसकीरत ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं में से प्रथम वीरेन, द्वितीय वंशिका और तृतीय अनन्या बब्बर ने पुरस्कार जीते। कक्षा छठी में प्रथम अभिमन्यु, द्वितीय करण तथा तृतीय स्थान पर मनवीर रहे। छात्राओं में छवि चौधरी ने प्रथम, चारवी ने द्वितीय व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें