फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक कक्षा समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुति से किया सभी को मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
अंबाला छावनी के द एसडी विदया स्कूल में क्रिस्मस पर ऑनलाइन वार्षिक समारोह में भाग लेते छात्र। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
द एसडी विद्या स्कूल में कक्षा सातवीं के बच्चों द्वारा क्रिसमस विषय पर ऑनलाइन वार्षिक कक्षा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल एपी गोस्वामी मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कैरल-वी थ्री किंग्स, कैरल- साइलेंट नाइट और एंजेल डांस ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

बच्चों ने सुंदर ढंग से प्रभु यीशु के जीवन चरित्र को दिखाते हुए अंग्रेजी नाटक ए सेवियर इज बोर्न और ऑर्केस्ट्रा को प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि कर्नल एपी गोस्वामी ने कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान प्रबंधक एसडी विद्या स्कूल व उपाध्यक्ष एसडी कॉलेज सोसायटी लाहौर डॉ. देश बंधु, एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र राणा, एसडी कॉलेज में गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीन गुलाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य नील इंद्रजीत कौर संधू, जूनियर विभाग की समन्वयक अनुरूप जोहल और शालू भसीन मौजूद रही।
विद्यालय के प्रधान बीके सोनी समय-समय पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। प्राचार्य ने सभी को संदेश दिया कि इस कठिन परिस्थिति में सभी को सकारात्मक सोच के साथ मिलजुल कर अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी निभानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें