फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी के लिए तैयार अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल, जल्द होगा शुभारंभ

विज्ञापन
जिला तैराकी संघ के प्रधान राजेंद्र विज वार हिरोज मेमोरियल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बन - फोटो : Ambala
विज्ञापन
जिले में तैराकी सीख रहे खिलाड़ियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय ऑल वेदर स्वीमिंग पूल की सौगात मिल जाएगी। जिला तैराकी संघ के प्रधान राजेंद्र विज ने रविवार को वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के बन रहे स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए राजेंद्र विज ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी हो रही है कि स्वीमिंग पूल का काम लगभग पूरा हो चुका है। यहां अब सिर्फ सफाई का कार्य चल रहा है। जल्दी ही स्वीमिंग पूल को खेल विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा और इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का धन्यवाद किया और कहा कि खेलों इंडिया के तहत तैराकी की प्रतियोगिता अब यहां हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पूल में साउंड सिस्टम, म्यूजिक सिस्टम, लिफ्ट और सोलर लाइट भी लगाई गई हैं। यहां 750 के लगभग दर्शकों के बैठने की लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस स्वीमिंग पूल के बनने से अंबाला के खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की ट्रेनिंग दी जा सकेगी। जिले के खिलाड़ी इस ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में अभ्यास कर सकेंगे और एक अच्छे खिलाड़ी बन सकेंगे। इस मौके पर उनके साथ पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिक विंग के अभियंता रितेश, स्वीमिंग कोच राम व लोकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें