फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर दुकान पर किया कब्जा, पुलिस ने वापस दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मालिक के साथ मारपीट करते हुए दुकान पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मारपीट करने, सीसीटीवी व अन्य सामान तोड़फोड़ करते हुए बाहर फेंकने और दुकान पर कब्जा करने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार को कब्जा वापस दिलाया।
विज्ञापन

थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में ललित शर्मा ने बताया कि वह 16बी राजा पार्क कैंट का निवासी है। इंडस्ट्रियल एरिया के सामने उसकी ई-रिक्शा की दुकान है। यह दुकान उसने संजय गोयल से छह साल से ली थी। शनिवार दोपहर को उसकी दुकान पर किरण पाल अपने साथ दस से बारह लड़के लेकर आया। यहां आकर वह लोग कहने लगे कि उन्होंने यह दुकान खरीद ली है।
इसके बाद आरोपियों ने सामान फेंकना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध जताया तो कुछ लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर आरोपियों ने दुकान में लगा सीसीटीवी तोड़ दिया, उसकी डीवाआर भी ले गए। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और दुकान में रखी कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान पर लगा ताला खुलवाया और उसका सामान वापस दुकान में रखवाया। शिकायत के बाद पुलिस ने किरण पाल और अन्य बारह आरोपी लड़कों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें