फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर बिल्डिंग में चल रहे पटवार खाने की छत गिरी, बाल-बाल बचे पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे रोड स्थित वर्ष 1932 की बनी बिहारी लाल धर्मशाला की बिल्डिंग में चल रहे पटवार खाने के एक कमरे की कच्ची छत गिर गई। हादसा मंगलवार सुबह नौ बजकर 20 मिनट को माजरी वाले पटवारी के कमरे में हुआ। गनीमत रही कि समय रहते माजरी का पटवारी चरणजीत कमरे के बाहर आ गया था। चंद मिनटों में छत से रेत गिरने के साथ-साथ छत ढह गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद समस्त पटवारी सहम गए। सभी ने मिलकर तहसीलदार सुरेश से मुलाकात की और हादसे के बारे में बताया। माजरी पटवारी चरणजीत ने बताया कि तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही लघु सचिवालय का काम पूरा होने के बाद उन्हें वहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि इस बिल्डिंग में अंबाला कैंट सब तहसील से संबंधित पुराना व नया राजस्व रिकार्ड विभिन्न कमरों में रखा गया है। रोजाना लोग अपना काम करवाने के लिए आते हैं। यह हादसा कुछ देर बाद होता तो जानलेवा भी बन सकता था। इससे पहले भी कई बार पटवार खाने की छत गिर चुकी है। बताया जाता है कि यह बिल्डिंग 90 वर्ष पूर्व लाला बिहारी लाल ट्रस्ट को लीज पर दी गई थी। 10 साल से ज्यादा समय पहले तत्कालीन उपायुक्त के आदेश पर नगर परिषद ने इस बिल्डिंग पर कब्जा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें