फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशुओं के आतंक से दुर्गानगर निवासी हुए परेशान

विज्ञापन
अंबाला सिटी के दुर्गानगर कालोनी में गली के बीच खड़े आवारा पशु। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के दुर्गानगर कालोनी क्षेत्र में लावारिस पशुओं के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन भारी संख्या में लावारिस पशु गलियों में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनीष कुमार, सतिन्द्र पाल सिंह, गुरप्रीत सिंह नागपाल, शशी चावला, हरदीप सिंह आदि लोगों ने बताया कि कई लावारिस पशु तो खूंखार हो चुके हैं। वह पशु किसी भी समय राहगीरों पर हमला बोल देते हैं। पिछले दिनों एक बुजुर्ग महिला को लावारिस पशु ने जोरदार टक्कर मार दी थी। पशु द्वारा हमला होने पर राहगीरों की मदद से उस महिला को बचाया गया था। इस हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर चोटें आई थी।
स्थानीय निवासियों में आवारा पशुओं को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि यह लावारिस पशु कभी भी किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन आवारा पशुओं के आतंक से सभी कालोनीवासी सहमे हुए हैं कि कहीं आवाजाही के दौरान उनके बच्चों को किसी प्रकार का नुकसान न हो जाए। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इन बेलगाम लावारिस पशुओं को पकड़कर किसी गोशाला आदि में शिफ्ट करें, ताकि कालोनी वासियों को इन आवारा पशुओं से निजात मिल सके।
विज्ञापन

कोट
कालोनी में लावारिस पशुओं ने डेरा डाला हुआ है। कई बार यह लावारिस पशु गलियों के बीच ही खड़े रहते हैं और राहगीरों की आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह पशु गली के बीच में खड़े रहते हैं, जिस कारण लोग दूसरी गलियों से घूमकर अपने घरों में पहुंचते हैं। अ
गुरप्रीत सिंह स्थानीय निवासी, दुर्गानगर।
पिछले दिनों एक बुजुर्ग महिला को लावारिस पशु ने अपनी चपेट में ले लिया था। राहगीरों की मदद से उस महिला को लावारिस पशु से बचाया गया था। पशु द्वारा किए गए हमले के दौरान बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें भी आई थी। आवारा पशुओं ने क्षेत्र वासियों को पूरी तरह से परेशान किया हुआ है। इन आवारा पशुओं के लिए नगरनिगम प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
राज सिंह स्थानीय निवासी, दुर्गानगर।
इन पशुओं के कारण कालोनी के लोग अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेज रहे हैं। क्योंकि यह लावारिस पशु बच्चों आदि के पीछे दौड़ने लगते हैं। बच्चों को कोई नुकसान न पहुंच सके इसी डर के कारण बच्चों के साथ कोई न कोई घर का सदस्य जरूर होता है।
शशी चावला स्थानीय निवासी, दुर्गानगर।
कालोनी में घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर मोहल्ले में बहुत तनाव बना हुआ है। आवारा पशुओं की इस समस्या के बारे में स्थानीय पार्षद से भी फोन के माध्यम से बातचीत की गई है। पार्षद ने आश्वासन दिया है कि आवारा पशुओं की समस्या को लेकर जल्द ही नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
मनीष कुमार, स्थानीय दुकानदार, दुर्गानगर।
पिछले दिनों इन लावारिस पशुओं के एक झुंड में भयंकर लड़ाई हो गई थी। इस लड़ाई के दौरान गली में घर के सामने खड़ी एक्टिवा स्कूटर उनकी चपेट में आ गई। जिससे स्कूटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्कूटर का हजारों रुपये का नुकसान हो गया था। इन लावारिस पशुओं के कारण सभी कालोनीवासी परेशान हैं।
हरदीप सिंह स्थानीय निवासी, दुर्गानगर।
लावारिस पशुओं की समस्या के बारे में नगर निगम प्रशासन को बताया जा चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इन इनको पकड़ लिया जाएगा। पिछले करीब पांच दिन पहले ही नगर निगम अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा हो चुकी है।
सरदूल सिंह, पार्षद वार्ड नंबर-18 नगरनिगम अंबाला।
नगर निगम प्रशासन की ओर से प्रतिदिन लावारिस पशुओं को पकड़ने की मुहिम चलाई गई है। इनको पकड़ने की कुवैत ज्यादातर रात के समय चलती है। दिन के समय में लावारिस पशु इधर-उधर दौड़ते हैं जिस कारण दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। करीब 35 आवारा पशुओं को पकड़े जा चुके है। जोकि गांव सुल्लर की गोशाला में शिफ्ट किए गए हैं। दुर्गानगर निवासियों की इस समस्या का समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा। प्रशासन इन लावारिस पशुओं से समस्याओं को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

जरनैल सिंह, ईओ नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें