फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर कर रही महिला यात्री का पर्स झपटा, चलती ट्रेन से कूदकर भागा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला का अज्ञात ने पर्स झपट लिया और छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती ट्रेन से कूद गया। घटना 18 अक्तूबर की है। जीरो एफआईआर के आधार पर छावनी जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी नीलम शर्मा ने बताया कि वह पति संग ट्रेन नंबर 04554 ऊना हिमाचल-दिल्ली एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। उनकी सीट कोच नंबर बी-1 में थी। इस दौरान उन्होंने अपना पर्स सिर के नीचे रखा और सो गई। रात लगभग 1.45 बजे ट्रेन छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, इसलिए ट्रेन की गति भी काफी कम थी। तभी एक व्यक्ति आया और सिर के नीचे से पर्स झपट कर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। नीलम शर्मा ने बताया कि पर्स में नकदी सहित जरूरी दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें