फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों पर मेहरबान अधिकारी, उबड़-खाबड़ सड़कें दे रही हादसों को न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के अधिकारी सड़क ठेकेदारों पर इस कद्र मेहरबान हैं कि ठेकेदार द्वारा बनाई गई सड़कों के धंसने की शिकायत को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसा ही नजारा छावनी के आलू गोदाम के निकट ब्राह्मण सभा हाल के ठीक मोड़ पर देेखने को मिल रहा है। इंटरलाकिंग टाइलों से जो सड़क बनी थी वो जगह-जगह से धंसने के कारण उबड़-खाबड़ हो गई है। स्थिति यह बन चुकी है कि कोई भी वाहन चालक आता है तो सड़क के खराब होने के कारण वह अनियंत्रित हो जाता है। यहां तक कि कई बार इसी कारण हादसे तक हो चुके हैं। सुधार करवाने के लिए लोग नगर परिषद कार्यालय में गुहार भी लगा चुके हैं। बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं।
विज्ञापन

लंबे समय से ही सड़क की हालत बद से बदतर बनी हुई है। सुभाष पार्क व महेश नगर की सैकड़ों कॉलोनियों को जाने वाली यह मुख्य सड़क में आती है। अधिकारियों के गुजरने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो सका। लोग भी हादसे का शिकार हो रहे हैं।
जोगिन दास
मुख्य मोड़ की सड़क तो उबड़-खाबड़ है ही अगले मोड़ पर भी यहीं हालात हैं। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा हुआ है। कई बार सड़क को दुरुस्त करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में संपर्क कर चुके हैं फिर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अनिल
भारी वाहनों के गुजरने के लिए कारण इंटरलाकिंग की टाइलें धंस गई हैं। निर्माण कार्य करते हुए ठेकेदार को सोचना चाहिए था कि वह भारी वाहनों के अनुसार ही सड़क का निर्माण कार्य करें। अचानक उबड़-खाबड़ वाले हिस्से में वाहन के आने पर हादसा हो सकता है।
नीरज
बरसात में तो सड़क की हालत ही खराब हो जाती है। सड़कें बनाने के बाद भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वो समय-समय पर निरीक्षण कर जायजा लें। सड़कों से जुड़ी शिकायतों का तो समाधान करें। अनदेखी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
निकी खरौनिया
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। धंसने के कारण उबड़-खाबड़ हुई सड़क को दुरुस्त करवाने के लिए एमई ब्रांच को बोला गया है। जल्द ही उसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें