फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरिया ने एटीएम में उपभोक्ता से नोट छीनकर फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। प्रचंड गर्मी में एक बंदरिया ने अपने शिशु संग जब बैंक एटीएम की शरण ली तो यहां कैश निकालने आए उपभोक्ताओं के नोट छीन कर फाड़ डाले। दो उपभोक्ताओं के लिए इस निजी बैंक के एटीएम में हालात ऐसे बने कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह खुद को बचाए या नोटों को। इन नोटों को बैंक अधिकारियों ने बदलने का आश्वासन दिया है। पूरे घटनाक्रम में सिक्योरिटी गार्ड की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, क्योंकि उसे पता था कि एक बंदरिया अपने बच्चे संग एटीएम में बैठी है। इसके बावजूद उसने बंदरिया को बाहर निकाले बिना ही उपभोक्ताओं को यह कहकर अंदर भेज दिया कि वह उन्हें कुछ नहीं कहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नुर्द वासी विशाल और एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि जब वह एटीएम मशीन से नकदी निकालने के लिए गए तो वहां पहले से बंदरिया अपने बच्चे के साथ बैठी हुई थी। यह देख जब वह बाहर आए तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को अवगत कराया। उसके कहने के बाद जब वह पैसे निकालने लगे तो बंदरिया ने उससे नोट छीन कर फाड़ दिए। विशाल के मुताबिक, वह एटीएम से पांच हजार रुपये निकलवाने आया था। जब उसने पैसे निकले तो बंदरिया ने उससे पैसे छीने और फाड़ दिए। विशाल ने बताया कि उसने बहुत प्रयास किया, लेकिन बंदरिया ने 8 नोट 500-500 के फाड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें