अंबाला सिटी। वीरवार को जिले में कोरोना के एक मामले की पुष्टि हुई है। वहीं, कोरोना का रिकवरी रेट 98.65 फीसदी है। एक मरीज कोरोना से ठीक हुआ है। अब जिले में कोरोना के कुल सात सक्रिय मामले रह गए हैं। दूसरी ओर, टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। अभी तक 21 लाख 34 हजार 356 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसमें 10 लाख 61 हजार 126 लोगों को पहली तो 10 लाख 30 हजार 379 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। संवाद