फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी से बाजार में लौटी रौनक

विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर चांदी के बर्तन की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शादियों की एडवांस बुकिंग शुरू, सराफा बाजारों का रुख कर रहे ग्राहक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली के पर्व को देखते हुए ग्राहकों में उत्साह बढ़ रहा है। हालांकि कीमतों को लेकर बाजार में कुछ सतर्कता जरूर है, लेकिन शुभ अवसरों पर खरीदारी की परंपरा को निभाने के लिए ग्राहक सराफा बाजारों का रुख कर रहे हैं।
सर्राफा बाजार एसोसिएशन छावनी के अध्यक्ष सुधीर बिंदल ने बताया कि जहां एक समय सोना 1 लाख 80 हजार रुपये के उच्च स्तर को छू चुका था, वहीं अब 24 कैरेट सोना घटकर करीब 1 लाख 43 हजार रुपये पर आ गया है। इसी प्रकार चांदी भी 3 लाख 80 हजार रुपये प्रति किलो से घटकर 2 लाख 1 हजार रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

कीमतों में आई इस राहत से ग्राहकों को बड़ी सुविधा मिली है। जिन परिवारों में शादियां हैं, जिनका पहला करवाचौथ है या जिनके लिए धनतेरस व दिवाली पर शुभ खरीदारी करना जरूरी है, वह उत्साह के साथ दुकानों पर पहुंच रहे हैं। ज्वैलर्स द्वारा शादियों की एडवांस बुकिंग की बेहतरीन सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के गहने सुरक्षित करने का पूरा अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन


सकारात्मक उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रहा कारोबार
सुनार श्रीकांत जैन ने बताया कि कीमतें नरम होने से ग्राहकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। लोग आने वाले दिनों में धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के सिक्के, हल्के गहने और पारंपरिक आइटम्स की खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि त्योहारी चमक और लगन के सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में मांग में और अधिक तेजी दर्ज की जाएगी, जिससे सर्राफा कारोबार को नई ऊर्जा और गति मिलेगी।

करवाचौथ को लेकर चांदी के बर्तन की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

करवाचौथ को लेकर चांदी के बर्तन की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें