फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दोपहर तक गर्मी ने सताया, शाम को कई जगह हुई बारिश

विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली हाइवे की फोटो, दोपहर में छाए बादल । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सुबह से दोपहर तक उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया, जिससे दोपहर तक गर्मी से पसीने छूटते रहे। दोपहर में बादल छाने व ठंडी हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। शाम को साहा समेत जिले में कई जगहों पर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ श्री गंगानगर, रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवा तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में मानसून में हल्की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे 17 से 19 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादल छाए रहेंगे इसके साथ ही कहीं-कहीं हवा व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर के बाद एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। जिससे मानसून की सक्रियता में कमी आने के आसार हैं। इससे राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क संभावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें