फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं : संतोष सारवान

Tue, 16 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बराड़ा में रक्तदाओं को प्रमाण पत्र देंती पूर्व ​विधायक संतोष सारवान। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित सिंहपुरा स्थित गुरुद्वारा दशमेश साहब में रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान तरसेम सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और उनके शहीदी पर्व पर रक्तदान करना वास्तव में उनके संदेश को आगे बढ़ाने जैसा है। रक्तदान जैसे कार्य समाज में एक नई ऊर्जा और एकजुटता का संचार करते हैं। शिविर में 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्त एकत्रित करने का कार्य डॉ. जितेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सिविल हॉस्पिटल अंबाला शहर की टीम ने किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा खंड बराड़ा प्रधान डिंपल राणा, हरजिंदर सिंह, मक्खन सिंह लबाना, एचएसजीपीसी मेंबर राजेन्द्र सिंह कोकी, जसविन्द्र सोहाता, सुखविन्द्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन






मुख्यमंत्री की रैली जल्द बराड़ा में, रखेंगे जलनिकासी की मांग

क्षेत्र में हुए जलभराव के कारण नुकसान पर संतोष सारवान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ पीडि़तों को राहत देने की घोषणा की गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल में बराड़ा मुख्य बाजार में दोनों तरफ निकासी के लिए नाले बनवाए थे, लेकिन उनकी सफाई न होने के कारण बराड़ा में जलभराव की स्थिति बनी रही। भविष्य में भी बराड़ा में निकासी का स्थायी प्रबंध किया जाएगा। जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली बराड़ा क्षेत्र में करवाई जाएगी, जिसमें उनसे यहां की जलनिकासी के उचित और स्थायी प्रबंध की मांग की जाएगी। साहा और बराड़ा में जो स्थिति इस बार बनी है, उनकी कोशिश रहेगी कि दोबारा ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन

बराड़ा में रक्तदाओं को प्रमाण पत्र देंती पूर्व विधायक संतोष सारवान। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें