फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरु अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाते हैं-सौमान्य भारती

विज्ञापन
नारायणगढ़ के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वी बहनें। प्रवक्ता
विज्ञापन
-दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में सत्संग का आयोजन आज से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में रविवार को आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सौमान्य भारती ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु ही शिष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
विज्ञापन

साध्वी ने बताया कि सद्गुरु निराकार परमब्रह्म का साक्षात स्वरूप हैं। गुरु की आज्ञा और महिमा से जीवन के बड़े से बड़े कष्ट भी टल जाते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण और उनके गुरु का दृष्टांत देते हुए समझाया कि गुरु आज्ञा के पालन से ही श्रीकृष्ण का शरीर वज्र के समान शक्तिशाली हुआ। इससे महाभारत के भीषण युद्ध में भी उनका बाल न बांका हो सका इस अवसर पर साध्वी रेनू भारती ने बताया कि संस्थान द्वारा उज्जल माजरी के शिव मंदिर में सात से दस सितंबर तक सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक चार दिवसीय श्रीहरि कथा का आयोजन किया जाएगा। सत्संग का समापन मधुर भजनों और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

नारायणगढ़ के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वी बहनें। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें