फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गया परिवार घर से नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बंद मकान का पिछला गेट और जाली का दरवाजा तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गया था। दो दिन बाद परिवार के लोग घर वापस पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अंबाला शहर के हीरा नगर निवासी अमनदीप सिंह ने थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी की शाम वह परिवार के साथ अपने ससुराल सरांवा में शादी समारोह में शामिल होने गया था। दो दिन बाद 30 जनवरी की शाम को जब वह घर पहुंचा तो उन्हें कमरे में अलमारी का सारा सामान बिखरा मिला। जांच में पता चला कि घर से तीन सोने की अंगूठी और 70 हजार की नकदी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें