फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, ट्विनसिटी में लगा जाम

विज्ञापन
हरियाणा अध्यापक पात्रता की लिखित परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर ढूंढते परीक्षा - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला में आठ केंद्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। शनिवार को 2395 में से 2049 अभ्यर्थी लेवल-3 पीजीटी लैक्चरार की परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 346 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति रही। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने परीक्षा से पहले व्यापक तैयारियां की थी। बाजारों में कुछेक जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस कर्मी तैनात थे। मगर बाजारों और मुख्य मार्गों पर हुआ अतिक्रमण ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में रोड़ा बना रहा।
विज्ञापन

शहर में कपड़ा मार्केट, जगाधरी गेट, पटेल रोड, कालका चौक, आर्य चौक, अग्रसेन चौक पर वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं शहर के राजकीय कालेज चौक, कबाड़ी बाजार, ईदगाह रोड, रेलवे रोड, स्टाफ रोड और बस अड्डा के निकट वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दूसरी ओर, हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दृष्टिगत उपायुक्त विक्रम सिंह ने एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज व एसए जैन कालेज शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक से परीक्षाओं से संबंधित किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां लगाए गए सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाएं जांची। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम हितेष कुमार व नगराधीश आंचल भास्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज दस केंद्रों पर होगी परीक्षा
रविवार को दस केंद्रों पर परीक्षा होगी। इनमें जीएमएन कॉलेज छावनी, राजकीय कॉलेज छावनी और लॉर्ड महावीर जैन में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं एमडीएसडी गर्ल्ज कॉलेज, एसए जैन कॉलेज, महावीर कॉलेज हिसार रोड और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में एक-एक केंद्र शामिल हैं।

हरियाणा अध्यापक पात्रता की लिखित परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र पर परिक्षार्थियों के दस्तावेज ?- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी के कबाढ़ी बाजार में जाम के दौरान वाहनों की लगी लंबी लाइन।- फोटो : Ambala

यिणा अध्यापक पात्रता की लिखित परीक्षा को लेकर अंबाला शहर में परीक्षा केंद्र के बाहर लाइन में खड़?- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें