फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला रजिस्ट्रार ने पूर्व समिति को किया भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसए जैन स्कूल से जुड़े विवाद पर विराम, तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। शहर के प्रतिष्ठित एवं 125 वर्ष पुराने एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संस्था से जुड़ा विवाद अब थम गया है। जिला रजिस्ट्रार (फर्म एवं सोसाइटी) ने एक आदेश पारित कर विवाद पर विराम लगा दिया है। जिला रजिस्ट्रार के आदेशानुसार, जैन स्कूल की वर्तमान प्रबंध समिति को यथावत कार्य करने की अनुमति दी गई है, जबकि श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ (श्री संघ) की पूर्व समिति को भंग कर दिया गया है। श्री संघ की पूर्व समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका था।
पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया है। इसमें हितेश जैन को संयोजक बनाया गया है, जबकि नरेंद्र जैन और संजीव जैन को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। यह कमेटी जल्द नए चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


125 साल पुरानी विरासत से समझौता नहीं
एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि 125 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान रखने वाले इस संस्थान की साख, छात्रों के भविष्य और शैक्षणिक माहौल से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। प्रबंधन ने जिला प्रशासन और जिला रजिस्ट्रार का आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से संस्थान में वैधानिक और पारदर्शी प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अब स्कूल बिना किसी राजनीतिक व आंतरिक हस्तक्षेप के अपनी पुरानी प्रतिष्ठा के साथ आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें