फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंसर केंद्र में दो दिन से सेंट्रल एसी ठप, पंखों के सहारे मरीज

विज्ञापन
अटल कैंसर केयर केंद्र में बिजली का पैनल रूम: संवाद
विज्ञापन
- सर्जरी कराने वाले मरीजों के लिए बढ़ी ज्यादा परेशानी, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र का सेंट्रल एसी का मुख्य ब्रेकर टूटने के कारण दो दिन से वातानुकूलन प्रणाली ठप है। इस कारण वार्डों में भर्ती कैंसर के गंभीर मरीजों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में स्थापित करोड़ों रुपये की संवेदनशील सीटी मॉड्यूल व अन्य हाई-टेक मशीनों पर खुद के एसी लगे हुए है, ऐसे में उन पर भी खतरा मंडरा जाता।
कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम हो जाती है। विशेषकर सर्जरी के बाद संक्रमण से बचाने और रिकवरी के लिए मरीजों को नियंत्रित तापमान यानी एसी वातावरण में रखना बेहद जरूरी होता है लेकिन वर्तमान में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण गंभीर और नव-ऑपरेटेड मरीजों को भी केवल पंखे की हवा के सहारे रहना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का जोखिम काफी बढ़ गया है। कैंसर मरीज के साथ आए मोहित, अखिलेश ने बताया कि सेंट्रल एसी बिल्डिंग में अब एसी न चले तो उमस का माहौल रहता है। जल्द इसे दुरुस्त करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों रुपये के पार्ट का दो दिन से इंतजार

सेंट्रल एसी के मुख्य चैंबर को ठीक करने के लिए जो पार्ट बदला जाना है, उसकी कीमत हजारों रुपये हैं। बावजूद इस पार्ट की प्राथमिकी के आधार पर खरीद नहीं हुई है। दो दिन से पार्ट के आने का ही इंतजार चल रहा है। कैंसर अस्पताल में मरीजों की जांच और थेरेपी के लिए बेहद एडवांस सीटी मॉड्यूल, रेडिएशन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगी हुई हैं। अस्पताल में हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अधिकतर मरीज डे केयर वार्ड में दाखिल होकर अपना उपचार करवाकर चले जाते हैं।


सेंट्रल एसी को चलाने के लिए खराब पार्ट जल्द ही आ जाएगा। दुरुस्त होने के बाद मरीजों को राहत मिलेगी।
- डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ, कैंट नागरिक अस्पताल

अटल कैंसर केयर केंद्र में बिजली का पैनल रूम: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें