फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में डी-प्लान के तहत होगी टेंडर प्रक्रिया, सुंदर नगर में सड़क बनाने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के तीनों मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान शास्त्री कॉलोनी में हुई। बैठक में मंत्री विज ने पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनता के विकास की कई परियोजनाएं चल रही हैं जिसका आने वाले समय में जनता को लाभ मिलेगा। बैठक में बीडी फ्लोर मिल क्षेत्र में स्थित सुंदर नगर में सड़क बनाने को लेकर चर्चा की गई। मंत्री विज ने कहा कि कैंट में डी-प्लान के तहत टेंडर किए जाने हैं और आगामी समय में इन पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने भाजपा के होने वाले त्रिदेव सम्मेलन के संबंध में पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए कैंट क्षेत्र में करीब 17 नए ट्यूबवेल लगाए जाने हैं और इनमें से कई ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी हो चुका है। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजेंद्र चौहान, राजीव डिम्पल, अजय पराशर, किरणपाल चौहान, संजीव सोनी, नरेंद्र राणा, श्याम सुंदर अरोड़ा व अनिल कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें