अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी और हाथों पर मेहंदी रचाई।
इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए आकर्षक आभूषणों के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे। यहां छात्राओं ने अपनी उद्यमिता का हुनर दिखाया। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अल्का शर्मा ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं। संचालन संयोजक मिस कवलीन भरेज ने किया।