फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस वाया चंडीगढ़ चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। टाटानगर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली ट्रेन जल्द ही चंडीगढ़ के रास्ते आवागमन करेगी। नई समय सारिणी घोषित होते ही नए ट्रेन का संचालन आरंभ हो जाएगा। वहीं स्पेशल के आधार पर चल रही जयनगर-अमृतसर सरयु-यमुना और शहीद एक्सप्रेस अब पुरानी दिल्ली की बजाय सहारनपुर के रास्ते गंतव्य तक पहुंच रही हैं।
अक्तूबर माह में घोषित होने वाली नई समय सारिणी में इस बात के संकेत संबंधित मंडल की तरफ से मिले हैं कि टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस चंडीगढ़ के रास्ते आवागमन करेगी। मौजूदा समय में ट्रेन कैंट से राजपुरा के रास्ते लुधियाना की तरफ जाती है। रेलवे ने मार्ग परिवर्तन को लेकर अभी तारीख की घोषणा नहीं की है। फिलहाल सिर्फ इतना ही बताया गया है कि नया टाइम टेबल प्रभावी होते ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन हो जाएगा। टाटा-जम्मूतवी ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे ईसीआर के धनबाद रेल मंडल से संबंधित है। चंडीगढ़ के रास्ते चलने के बाद ट्रेन का ठहराव अंबाला सिटी और राजपुरा जंक्शन पर नहीं होगा, वहीं चंडीगढ़ के यात्रियों को देश के अन्य हिस्सों तक जाने के लिए एक ओर ट्रेन मिल जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ट्रेन 14649/50 सरयू यमुना एक्सप्रेस और 14673/74 शहीद एक्सप्रेस का भी मार्ग बदल गया है। स्पेशल नंबर के आधार पर जयनगर से अमृतसर के बीच दोनों दिशाओं में चलने वाली उक्त चारों ट्रेन पहले मुरादाबाद से दिल्ली होकर अमृतसर जाती थी। लेकिन अब यह ट्रेन मुरादाबाद से दिल्ली न जाकर सीधे रूट सहारनपुर होते हुए अमृतसर जा रही है। नए रूट पर चलने के बाद ट्रेन गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र नहीं जा रही है।
डिजिटल होगी समय सारिणी
एक अक्तूबर से रेलवे की नई समय सारिणी प्रभावी हो सकती है। अब पुरानी परंपरा के तहत समय सारिणी को लेकर मोटी किताबें नहीं छपेंगी। नई समय सारिणी का प्रकाशन डिजिटल टाइम टेबल के आधार पर होगा। यात्री आसानी से अपने मोबाइल पर ही रेलवे की समय सारिणी से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।
विज्ञापन

नई समय सारिणी को लागू करने का अधिकार क्षेत्र रेलवे मुख्यालय का है। कुछ समय पहले समय सारिणी में हुए बदलाव के तहत ट्रेनों का मार्ग और स्टेशनों के ठहराव में परिवर्तन हुआ है। आगामी जो भी आदेश प्राप्त होंगे, उसके तहत जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी। - वीके पूरवाल, सह प्रवक्ता, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें