फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना और मुस्कान ने जीते दो-दो पदक

विज्ञापन
वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व विजेता प्रतिभागी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
हरियाणा ओपन स्टेट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अंबाला के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में 14 खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ियों ने आठ मेडल पर कब्जा जमाते हुए पूरे हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल किया। तमन्ना और मुस्कान ने दो-दो मेडल कब्जाए।
विज्ञापन

कोच मधु थापा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 71 किलोग्राम वर्ग में तमन्ना ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान तथा सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। मुस्कान ने 81 किलोग्राम भार वर्ग के सीनियर वर्ग में प्रथम व जूनियर वर्ग में भी प्रथम स्थान हासिल किया। मानसी ने 81 किलोग्राम के जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया। तनु ने 71 किलोग्राम में द्वितीय स्थान हासिल किया।
भागिवी ने भी 81 किलोग्राम में द्वितीय स्थान तथा शिवानी ने 45 किलोग्राम में द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया है। उन्होंने बताया कि अंबाला ने पहली बार ओपन हरियाणा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में किसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही तमन्ना, मुस्कान, रजनी का चयन 8 से 16 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय की वेटलिफ्टिंग खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह खेल प्रतियोगिताएं उड़ीसा भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी ऐसे ही भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अंबाला व हरियाणा का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें