फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली

विज्ञापन
पैदल मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुलाना विधायक वरुण चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। साहा व मुलाना में निकाली गई पदयात्रा के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें दोगुने दाम पर मिल रही हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम आम आदमी का बजट बिगाड़ रहे हैं। भाजपा राज में डीएपी व यूरिया खाद पुलिस थानों में मिलता है। जनता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस सदैव साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें