फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शे के बन रहे भवनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें : धीरेंद्र खंड़घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद छावनी से मिल रही शिकायतों के बाद अंबाला नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़घटा ने निरीक्षण किया। सबसे पहले नगर निगम कमिश्नर ने एनडीसी न मिलने को लेकर आ रही शिकायतों पर कहा कि नगर में अवैध रूप से बिना नक्शे के बन रहे भवनों का निरीक्षण किया जाए। ऐसे लोगों के चालान काटे जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी के साथ परिषद की दुकानों पर बकाया लाखों रुपये की वसूली न होने पर भी निगम कमिश्नर ने कड़ा संज्ञान लिया और अधिकारियों को जल्द वसूली के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान भवन शाखा, स्थापना शाखा और कर शाखा सहित अन्य शाखाओं के अधिकारियों की बैठक ली। कमिश्नर ने तबादलों के बावजूद सरकारी आवास न छोड़ने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से किराया वसूलने की बात कही। कमिश्नर ने दिवाली पर लोगों को मास्क लगाकर और उचित दूरी बनाने की भी हिदायत दी।
नगर परिषद अंबाला कर वसूली, निगम बिल्डिंग में अवैध रूप से रह रहे किरायेदारों से किराया वसूली को लेकर पहले भी विवादों में रह चुकी है। इसी के साथ करोड़ों रुपये का दुकानदारों, होटल मालिकों, पेट्रोल पंप वालों सहित अन्य लोगों पर बकाया कर वसूली न करने को लेकर भी शिकायतें नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंच रही थीं। इसके बाद बुधवार को नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़घटा ने नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर के परिषद में आने की खबर पाकर कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी इधर से उधर फाइलों को समेटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें