पानीपत। निगम टीम द्वारा जप्त किया गया सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान।
- फोटो : Panipat
अंबाला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबाला की टीम ने होटलों, डेयरियों, रेस्तरांओं व सुपर मार्केट आदि स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए, जिन्हें जांच के लिए करनाल भेजा गया है। ये निरीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार की निगरानी में किया गया।
इस दौरान अंबाला छावनी, मुलाना सहित बराड़ा के कोल्ड स्टोर सहित खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत अंबाला छावनी की सुभाष कॉलोनी के विजय मद्रासी डोसा व बराड़ा के मेजबान रेस्तरां, बराड़ा के एनआरआई फार्म सिरसगढ़ रोड व मुलाना के द गिल्ज रेस्तरां में पनीर, दाल आदि के कुल सात सैंपल लिए। डॉ. राजीव ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि सभी खाद्य पदार्थ ढक कर रखें व कटे हुए फल न बेचें। मिठाई को ढक कर रखें व फलों, सब्जियों एवं जूस आदि की रेहड़ियों को मिट्टी, धूल व मक्खियों से बचा कर रखें। अगर कोई भी दुकानदार खुले में रखे खाद्य पदार्थ कटे हुए फल गले सड़े व दूषित खाद्य पदार्थ बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।