फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धनबाद-चंडीगढ़ के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ और कंफर्म टिकट की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन के संचालन फैसला किया है। उत्तर रेलवे ने धनबाद से चंडीगढ़ के बीच द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 15-15 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल 24 मई से 12 जुलाई 2026 तक हर रविवार और वीरवार को धनबाद से चलेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 26 मई से 14 जुलाई तक हर मंगलवार और शनिवार को चंडीगढ़ से रवाना होगी इससे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के यात्रियों को राहत मिलेगी।
समय सारिणी और मार्ग : ट्रेन नंबर 03311 धनबाद से चंडीगढ़ रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 1:55 बजे लखनऊ, रात 11 बजे दिल्ली और तड़के 3:05 बजे अंबाला कैंट होते हुए सुबह 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 03312 चंडीगढ़ से धनबाद सुबह 5:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 6:25 बजे अंबाला कैंट, सुबह 10:15 बजे दिल्ली, शाम 7:10 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे धनबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि गर्मियों में ट्रेनों में यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है। इस ट्रेन के ऑन डिमांड चलने से यात्रियों को आसानी से कंफर्म सीट मिल सकेगी। इस ट्रेन की बुकिंग जल्द ही रेलवे काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें