फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रों ने वायुसेना जवानों को बांधी राखियां

विज्ञापन
छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो के विद्यार्थी ओर ​शिक्षक भारतीय वायुसेना के जवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-दो के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय वायुसेना के जवानों के लिए अपने हाथों से राखियां तैयार कीं। इन राखियों को जवानों तक पहुंचाने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रिचा जैन एवं डॉ. गौरव शर्मा विद्यार्थियों के साथ वायुसेना परिसर पहुंचे। वहां छात्रों ने जवानों की कलाई पर राखियां बांधकर देश की सुरक्षा में निभाई जा रही उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य रिचा जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है। वायुसेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाकर छात्रों ने भावनात्मक जुड़ाव और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी वायुसेना कर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें