फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवाओं से किया खेल भावना अपनाने का आह्वान

विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में उप​स्थित युवा व पदा​धिकारी। विभाग - फोटो : कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मेरा युवा भारत की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वीरवार को देशभर में खेलो इंडिया संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश के लगभग 1,600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने युवाओं को खेल भावना अपनाने और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने का आह्वान किया। इस दौरान अंबाला छावनी स्थित सनातन धर्म कॉलेज और अंबाला शहर के एसए जैन कॉलेज में युवाओं और खिलाड़ियों में काफी जोश देखने को मिला।
अंबाला शहर के एसए जैन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ खेल हस्ती तेजवीर, प्राचार्य डॉ. विनीत जैन, हितेश जैन और माय भारत के अर्पित अग्रवाल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं दे रही है। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार एसडी कॉलेज, अंबाला छावनी में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल, खेल हस्ती निर्माण और प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा की विशेष मौजूदगी रही। पीएम मोदी के संबोधन के बाद अतिथियों ने युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। इसमें खेल, अनुशासन, फिटनेस और स्पोर्ट्स सेक्टर में करियर की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें