Student of DAV school showed talent in karate competition, won medals
- फोटो : Ambala
अंबाला। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जिला स्तर पर आयोजित जिला सब जूनियर ताइक्वांडो टूर्नामेंट में डीएवी पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और इनमें से 2 विद्यार्थियों निक्षित ने स्वर्ण तथा अंशुमान ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया, वहीं 10 अक्तूबर को भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ही उत्तर भारतीय कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुई। इसमें विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और सभी ने रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
मेघा, आदेश्वर, वेदांती और प्रियांशु ने रजत तो वहीं वरदान, देवांशी, शिखा, गुंजन और स्पर्श ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय तथा माता-पिता का मान बढ़ाया। इनमें से चार विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर भी चुने गए। अंबाला में आयोजित योग प्रतियोगिता में रक्षित ने कांस्य पदक भी जीता। इस विशेष उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा दत्त ने बच्चों व उनके कोच अमित कुमार को बधाई दी तथा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।