फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हेडा मार्केट रोड पर बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

विज्ञापन
Street lights were closed on Nanheda Market Road, it gets dark in the evening - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। नन्हेड़ा के मुख्य बाजार में करीब एक सप्ताह से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें क्षेत्रवासियों के साथ-साथ दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी हैं। हजारों रुपये की लागत से लगी स्ट्रीट लाइटें ठीक न होने के कारण रात के समय अंधेरा पसर जाता है। एक ओर जहां आने -जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है वहीं स्थानीय दुुकानदारों में दुकान में चोरी होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर कोई चोरी की वारदात को अंजाम न दे जाए इसके लिए वह रातभर अलर्ट रहते हैं। चौकीदारों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी नजर रखने की बात कहकर घर जाते हैं। दुकानदारों की माने तो कई बार लाइट को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद में शिकायत कर चुके हैं बावजूद इसके अभी तक लाइटों को दुरुस्त नहीं किया गया है। हजारों रुपये की लागत से बनी लाइटें महज शोपीस बन चुकी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को लाइटों की समस्या का प्रमुखता से समाधान करना चाहिए।
मेरे पास कोई लिखित में शिकायत नहीं आई। 48 घंटे में स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कर दिया जाता है। यदि शिकायत आएगी तो निश्चित तौर पर समाधान भी करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोमवीर, जेई स्ट्रीट लाइटें नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें