अंबाला। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छावनी के साइंस ब्लॉक में से एक महिला शिक्षक का वीरवार को लैपटॉप बैग सहित चोरी हो गया। जैसे ही शिक्षक सीट पर पहुंची तो लैपटॉप गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पहले तो दूसरे शिक्षकों सहित स्टाफ से पूछताछ की लेकिन कोई सुुराग नहीं लगा। शिक्षक ने कॉलेज परिसर से ही चोरी की शिकायत इलाका पुलिस को दी। कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज जांचने के बाद भी बैग उठाने वाले का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी।