हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सीएससी सेंटर के ताले तोड़कर चोरों ने सेंटर से लैपटॉप, प्रिंटर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुरिंद्र महाजन ने बताया कि वह कॉलोनी में ही किराए की दुकान पर सीएससी सेंटर चलाता है। मंगलवार की रात वह सेंटर पर ताला लगाकर गया था। बुधवार सुबह चार बजे उसे दुकान मालिक का फोन आया कि सेंटर का शटर आधा खुला हुआ है। वह सेंटर पर पहुंचा तो देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा है। सेंटर से लैपटॉप, एचपी का प्रिंटर, करीब पांच सौ रुपये व अन्य सामान गायब था। संवाद