फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धनबाद और चंडीगढ़ के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और चंडीगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि ट्रेन नंबर 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद का सप्ताह के दो दिन संचालन होगा। ट्रेन नंबर 03311 धनबाद से चंडीगढ़ 10 मार्च से 27 मार्च तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 03312 चंडीगढ़ से धनबाद 12 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक वीरवार और रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन 6 फेरे लगाएगी। ट्रेन में 21 कोच होंगे। इनमें स्लीपर, जनरल और एसी श्रेणी के कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्टेशनों पर इस संबंध में उचित प्रचार-प्रसार और उद्धोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा, गया, सासाराम, बबुहा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ चारबाग, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, पुरानी दिल्ली, पानीपत और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें