फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की खुशी में विशेष कीर्तन समागम

सार

केंद्रीय गुरु पर्व कमेटी व सभी गुरुद्वारों के रागी एवं ग्रंथी सिंहो के सहयोग से समागम हो रहा है। इसमें रोजाना शाम 7 बजे से रात 9.30 बजे दीवान सजाए जा रहे हैं। पंथ के प्रसिद्ध रागी सिंहों द्वारा कथा-कीर्तन कर संगत को निहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Special Kirtan Samagam to celebrate the first Prakash Parv of Sri Guru Granth Sahib Ji - फोटो : Ambala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की खुशी में 27वें महान गुरमत समागम का आयोजन पंजाबी गुरुद्वारा में किया जा रहा है। केंद्रीय गुरु पर्व कमेटी व सभी गुरुद्वारों के रागी एवं ग्रंथी सिंहो के सहयोग से समागम हो रहा है। इसमें रोजाना शाम 7 बजे से रात 9.30 बजे दीवान सजाए जा रहे हैं। पंथ के प्रसिद्ध रागी सिंहों द्वारा कथा-कीर्तन कर संगत को निहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को रात 8 बजे से लेकर 8.30 बजे तक पंजाबी गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई सुखदेव सिंह ने कीर्तन किया व 8.30 बजे से 9.30 बजे तक हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के भाई गुरदीत सिंह ने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। यह समागम भाई जस्सा सिंह रंजीत नगर गुरुद्वारा साहिब में कराया गया। इसमें प्रबंधक कमेटी ने पूरा सहयोग दिया व समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर बांटा गया।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह ने रागी सिंहो को सिरोपे देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएस बिंद्रा, हरविंदर सिंह नीटू, राजेंद्र सिंह राजा, अमरप्रीत राजू, हरसिमरन सिंह, जसवंत सिंह भाटिया, जसपाल सिंह, रणजीत सिंह, सरबजीत सिंह लाहोरी व सभी गुरुद्वारों के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें