फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर गंडासी, कुल्हाड़ी और लोहे की राड से व्यक्ति पर हमला 5 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के कारण गांव फतेहगढ़ में हुए झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने गंडासी, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से पहले तो एक व्यक्ति को दुकान पर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद में उसके घर जाकर मारपीट व तोड़फोड़ की। दो दिन पूर्व की घटना में घायल को पीजीआई रेफर किया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद लखविंदर ने पुलिस को बयान दिए। पंजोखरा थाने में पांच लोगों पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के रामधारी के अनुसार 16 जून को मेरा दोहता मंदीप सिंह मेरे पास आया था। उसके साथ कुलदीप सिह उर्फ दीपू और मनीष का झगड़ा हुआ था। 17 जून की रात करीब 9 बजे मेरे चाचा का लड़कर लखविंदर सिंह व सुखविंदर सिंह दिहाड़ी करके घर आ रहे थे। किराने की दुकान के पास वहां खड़े मनीष से लखविंदर ने पूछा कि तुमने मेरे दोहते को क्यों पीटा? इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। मनीष घर चला गया और थोड़ी देर में भाई कुलदीप सिंह, पिता कुलवंत सिंह, जस्सी, लखविंदर सिंह उर्फ गोली को साथ लेकर आ गया। मनीष ने गंडासी लखविंदर के सिर पर मारी और अन्य लोगों ने भी उसपर हमला कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने सुखविंदर सिंह के घर जाकर मारपीट व तोड़फोड़ की। इस दौरान नागरिक अस्पताल लाए गए लखविंदर सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया। पंजोखरा थाना प्रभारी एसआई मोहन लाल के अनुसार झगड़े में आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें