फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सॉफ्टवेयर में खामियों और हड़ताल ने बढ़ाई मुसीबत

Sat, 29 Aug 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम अंबाला शहर व कैंट में शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 23वें दिन भी जारी रही। इकाई प्रधान शंकर कुमार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर भी कर्मचारियों के साथ अपना विरोध प्रदर्शन बरकरार रखा।
विज्ञापन

सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक 13 मई को हुआ समझौता पूरी तरह लागू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन ऐसे ही मजबूती से चलेगा। संघ के अनुसार इस हड़ताल में पूरे प्रदेश के 50,000 से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। आज के प्रदर्शन में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लेकर अपना समर्थन जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें