फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामचरित मानस साक्षात भगवान राम का सुन्दर स्वरूप है - गीता देवी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नदी मोहल्ला स्थित श्री अनंत प्रेममंदिर में शील महाराज की पावन स्मृति में सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम चरितमानस व अनुभव हुलास के अखंड पाठों का भोग डालते हुए फिर से अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मंदिर परमाध्यक्ष गीता देवी महाराज ने कहा कि श्रीराम चरितमानस साक्षात भगवान श्रीराम का सुंदर स्वरूप है। अनुभव हुलास साक्षात यतिराज स्वामी अनन्त प्रकाश महाराज का सुंदर स्वरूप माना जाता है।
विज्ञापन

अनुभव हुलास साक्षात यतिराज स्वामी अनन्त प्रकाश महाराज का सुंदर स्वरूप माना जाता है। गीता देवी महाराज ने कहा कि भागवत हमें भक्ति, ज्ञान व वैराग्य देती है तथा जीव का निर्भय बनाती है। जैसे राजा परिक्षित भागवत सुनकर निर्भय हो गए थे। इस अवसर पर संपूर्ण भागवत गीता का सामूहिक रूप से मूल पाठ किया गया। यदि जीव भगवान की शरणागति ग्रहण करे, उस जीव को भगवान सभी पापों से मुक्त कर देते हैं। डॉ. स्वामी अनुभवानंद गिरि महाराज ने कहा कि गीता का प्रारंभ धर्म अर्थात कर्म से हुआ है। जीव जो भी मन, वाणी और शरीर से कर्म करता है। वह उसे भगवान को अर्पण कर दे और अनन्य भाव से जो उसका चितंन करता है उसे भगवान संसार सागर से पार कर देते हैं। सतसंग समारोह में सहारनपुर से पधारे महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास महाराज ने कहा कि इन्द्रियों को रागद्वेष से रहित बनाकर विषयों का सेवन करें, तो साधक परमात्मा की प्राप्ति कर लेता है। जैसे राजा जनक राजकाज के दौरान पदार्थों में रहते हुए भी त्याग पूर्वक रहे तो विदेय कहलाए और परमात्मा को प्राप्त कर लिया। पंडित तिलकराज शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह हवन-यज्ञ व दस से एक बजे तक सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता श्रीहरमिलाप मिशन के 12वें सद्गुरूदेव भगवान मदनमोहन हरमिलापी महाराज करेंगे। तत्पश्चात भंडारे में सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें