फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया दौरा, पुलिस बंदोबस्त के साथ कैमरों से रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका नारायणगढ़ के चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने दौरा किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस बंदोबस्त के साथ सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव सुचारु रूप से शांतिपूर्वक तरीके से होने चाहिए। इसके लिए सुरक्षा आदि से संबंधी जो प्रबंध एवं व्यवस्था की जानी है वे समय रहते पूरी कर लें। 19 जून को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता का पालन बहुत जरूरी है। सभी पोलिंग बूथों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग से शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए। हर बूथ पर एक व्हील चेयर की व्यवस्था भी जरूरी है। इतना ही नहीं दिव्यांग मतदाता की सुविधा को देखते हुए मतदान केंद्रों में रैंप की व्यवस्था भी करना सुनिश्चित करें। सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बिजली, पानी तथा मतदान केंद्र की खिड़कियां व दरवाजे सही हालत में होनी चाहिए।
जिस कमरे में मतदान केंद्र बना है उसमें रोशनी और लाइट की बेहतर व्यवस्था हो। उपायुक्त ने कहा कि अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिस का पुख्ता प्रबंध होने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सेक्टर ऑफिसर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर नियमित रूप से विजिट करते रहे। आगामी 22 जून को मतों की गिनती होगी। उसके लिए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। इस मौके पर पर पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, नगरपालिका चुनाव की रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम सलोनी शर्मा भी मौजूद रही। इस मौके पर आरओ एवं एसडीएम सलोनी शर्मा ने उपायुक्त विक्रम सिंह को पोलिंग बूथों पर की गई व्यवस्था एवं प्रबंधों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने भी पोलिंग बूथों पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर कुछ सुझाव दिए और बाहर पड़ी निर्माण सामग्री जैसे ईंट आदि पुराने सामान को उठाने को कहा। उपायुक्त ने मौके पर ही सचिव नगरपालिका को इस संबंध में तुरंत कार्य करने और व्यापक तौर पर साफ-सफाई एवं मतदान केंद्र के अंदर रंग रोगन करवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एआरओ एवं तहसीलदार दिनेश ढिल्लों, डीएसपी अनिल कुमार, नगरपालिका सचिव राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने वार्ड 13 और 14 के लिए डीएवी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र, मार्केट कमेटी कार्यालय में वार्ड 12 के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर विरान में वार्ड 11 के लिए बनाए गए दो केंद्रों तथा कार्यालय कार्यकारी अभियंता यूएचबीवीएन में वार्ड चार के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्था एवं प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें