फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेशन और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा होगी मजबूत

विज्ञापन
अंबाला मंडल रेल कार्यालय में नई बुलेट मोटरसाइकिलों की पूजा करते डीआरएम व वरिष्ठ डीएससी। रेलवे
विज्ञापन
आरपीएफ के बेड़े में शामिल हुईं 10 बुलेट, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुरक्षा व व्यवस्था को चाक-चौबंद तथा प्रभावी बनाने के लिए अंबाला मंडल ने आरपीएफ को गश्त के लिए नई बुलेट मोटरसाइकिलें सौंपी हैं। मोटरसाइकिलों का औपचारिक उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त भवप्रीत सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मंडल के शाखा अधिकारी तथा रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मोटरसाइकिलों को गश्त के लिए रवाना किया और सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन आधुनिक बुलेट मोटरसाइकिलों के मिलने से आरपीएफ के जवानों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अब जवान रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, रेलवे यार्ड, ट्रैक और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से कहीं अधिक तेजी और दक्षता के साथ पेट्रोलिंग कर सकेंगे।इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने में कम से कम समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाई गई चौकसी
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के राष्ट्रीय पर्व के मद्देनजर रेलवे परिसरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इन नई बुलेट मोटरसाइकिलों का मुख्य उपयोग सघन गश्त, संवेदनशील स्थानों की निरंतर निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए किया जाएगा। इसके जरिए सुरक्षा बल कम समय में अधिक दूरी तय कर प्रभावी निगरानी रख सकेंगे।अंबाला मंडल प्रशासन लगातार आधुनिक संसाधनों और उन्नत तकनीकों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर रहा है। अधिकारियों ने विश्वास जताया है कि इस नई पहल से यात्रियों को एक सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद रेल यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें