ग्रुप पॉलिसी खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी जाफराबाद दिल्ली वासी फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को काबू कर चुकी है।
शिकायतकर्ता सगल प्रीत सिंह निवासी अशोक नगर नजदीक महेश नगर ने 4 दिसंबर 2017 को थाना महेश नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जून-जुलाई-2017 में आरोपी एमएस ग्रेवाल, विमल भार्गव नाम पता नामालूम आरोपियों ने ग्रुप पॉलिसी खुलवाने के नाम पर उससे बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और इस मामले की जांच सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल को सौंपी गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को काबू कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।