SD Vidya School students won three prizes in postal department competitions
- फोटो : Ambala
अंबाला। एसडी विद्या स्कूल के विद्यार्थियों ने डाक विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन पुरस्कार जीते। अंबाला के डाक विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 23 और 24 सितंबर को अंबाला मंडल में जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।
डाक टिकट क्विज में बारहवीं कक्षा की महक और दसवीं कक्षा के जसकरण सिंह की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। पत्र लेखन प्रतियोगिता में कक्षा सात के मास्टर हरमनदीप सिंह गिल ने द्वितीय पुरस्कार, जबकि नौवीं कक्षा के कर्तव्य अग्रवाल ने तृतीय पुरस्कार जीता। विजेताओं के लिए जीपीओ अंबाला में चीफ पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा रंजू प्रसाद ने सम्मानित किया।
एस डी विद्या स्कूल को स्कूल में डाक टिकट क्लब शुरू करने और युवा पीढ़ी की डाक टिकट में रुचि को प्रोत्साहित करने में योगदान के लिए एक विशेष पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार स्कूल समन्वयक शालू भसीन ने प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या नील इंद्रजीत कौर संधू को अपने छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी।