फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी श्रेणी में एसडी विद्या और सीबी प्राइमरी स्कूल परेड अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शुक्रवार को जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। पीकेआर जैन स्कूल शहर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। पोर्टल पर दी गई रेटिंग के आधार पर जिले में ओवरऑल शहरी श्रेणी में दो विद्यालयों एसडी विद्या स्कूल और सीबी प्राइमरी स्कूल आरएचए परेड को खिताब मिला।
विज्ञापन

वहीं, ओवरऑल ग्रामीण श्रेणी में छह विद्यालयों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुलियाना, सेवन कलर कान्वेंट, एसबीएस पब्लिक, इंडियन पब्लिक स्कूल और राजकीय माध्यमिक विद्यालय सबगा अव्वल रहे। साथ ही 30 विद्यालयों का विभिन्न उप वर्गों में चयनित हुए। चयनित सभी विद्यालयों के प्राचार्यों, अध्यापकों और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने स्वच्छता के कड़े मापदंडों पर खरे उतरने वाले विद्यालयों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने उन्हें देश हित में कार्य करने और स्वच्छता को मूल रूप से विद्यालय का अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ हमें उनका सर्वांगीण विकास करना है। कार्यक्रम के संचालन में सहायक परियोजना समन्वयक अधिकारी अनिल जगदेव, सूर्यकांत, हरजिंद्र व पूजा शर्मा, लेखा अधिकारी मदनलाल, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राजेश, रविंदर जिला समन्वयक इको क्लब लेक्चरर राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मुख्य भूमिका निभाई। मंच संचालन प्राध्यापिका सोनिया गौड़ ने किया।
विज्ञापन

910 विद्यालयों ने पोर्टल पर दर्ज करवाई थी जानकारी
जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम में कुल 1095 सरकारी और निजी विद्यालय में से 1029 विद्यालयों ने नामांकन भरा। इनमें से 910 ने पूर्ण रूप से विद्यालयों की जानकारी एसवीपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी। नामांकित किए गए विद्यालयों का जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय कमेटी बनाकर निरीक्षण किया गया। इसके लिए जिले में 82 ईवेल्युएटरस ने मूल्यांकन कर एसवीपी पोर्टल पर डाटा अपलोड किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न वर्गों में विद्यालयों की स्वच्छता की जांच कर एसवीपी पोर्टल पर अपलोड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें