सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की कोरोना से सुरक्षा के लिए अब स्कूलों को अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान राशि स्कूल की छात्र संख्या के आधार पर मिलेगी। राज्य स्कूल परियोजना निदेशक सलाहकार योजना डॉ. बालकिशन यादव द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत प्रत्येक स्कूल को वर्ष 2019-20 के तहत अनुदान दिया जाएगा।
1 से 30 छात्र संख्या वाले सरकारी स्कूलों को कुल अनुदान 10 हजार, 31 से 100 अनुपात के तहत 25 हजार, 101 से 250 अनुपात के तहत 50 हजार, 251 से 1000 अनुपात के तहत 75 हजार रुपये और 1000 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। हालांकि शुरुआत में इसके लिए 25 प्रतिशत राशि का ही भुगतान किया जाएगा। स्कूल मुखिया को निर्देश दिए गए हैं कि इस राशि से लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, हाथ धोने व स्वच्छ पीने की पानी की व्यवस्था इत्यादि सम्मलित करें। इसी प्रकार स्कूल में थर्मल स्कैनर, साबुन, सैनिटाइजर का प्रबंध व स्कूल परिसर व कमरों की नियमित साफ-सफाई व सैनेटाइजेशन जरूरी है।