फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल न खुलने से खफा संचालक, बोले अब जिले में नहीं है कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कारण बंद हुए स्कूलों को दो माह बीत जाने के बाद भी खोलने की अनुमति नहीं मिली है। सरकार के इस रवैये से प्राइवेट स्कूल संचालक पूरी तरह खफा हैं। प्राइवेट स्कूल संचालकों का कहना है कि अब तो जिले में कोरोना के मामले भी शून्य हो गए हैं। इसके बाद भी सरकार की ओर से स्कूल खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

संचालकों ने कहा कि इससे हमें तो परेशानी हो ही रही है साथ ही साथ छात्र भी परेशान हैं। वे पिछले एक साल से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इस कारण छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पा रहा है। इस मामले को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालक शहर विधायक और फिर शिक्षा मंत्री से भी मिले थे। इसके बाद भी उनकी इस समस्या का हल नहीं निकल पाया। अब जब कोरोना खत्म हो गया है तो सरकार को स्कूल खोलने के आदेश जारी कर देने चाहिए। जिससे कि छात्र भी अपनी पढ़ाई जारी रख सके और स्कूल संचालकों को भी व्यवस्था बनाने में ज्यादा परेशानी न हो।
पहले तो स्कूल संचालक भी नहीं कर रहे थे, क्योंकि हम भी जानते थे कि कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन अब जब कोरोना के केस खत्म हो गए हैं तो सरकार को भी स्कूल खोलने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- दीपक, मालिक, स्काउट प्ले स्कूल।
पिछले काफी समय से स्कूल पूरी तरह से बंद है। ऑनलाइन पढ़ाई करने से छात्रों पर भी शारीरिक और मानसिक दबाव पड़ रहा है। इसीलिए हम स्कूल संचालक अब स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं। जल्द स्कूल खुलने चाहिए।
- हरीश कुमार, मैनेजर, अंबाला पब्लिक स्कूल।
सभी प्राइवेट स्कूल संचालक सभी कोरोना नियमों का पूरा पालन करते हैं। अब कोरोना के केस शून्य हो गए हैं। इसीलिए सरकार को अब जल्द से जल्द स्कूल खोलने के लिए आदेश जारी कर देने चाहिए।
- सौरभ कपूर, गीता विद्या मंदिर स्कूल।
सरकार ने जो छुट्टियां घोषित की थी अब उसे खत्म कर देना चाहिए और स्कूलों को खोलने के आदेश जारी कर देने चाहिए। स्कूल खुलने से पहले भी हम बच्चों का पूरा ध्यान रखते थे और अब भी पूरा ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन

- सुचा सिंह, चेयरमैन, फ्यूचर डायमंड स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें