फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये बदलवाने बैंक पहुंची महिला की मौत

Wed, 23 Nov 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बैंक में रुपये बदलवाने के लिए पहुंची अंबाला बॉर्डर पर स्थित पंजाब के गांव हंडेसरा की बुजुर्ग महिला बैंक के जैनरेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में शादी थी, जिसके चलते यह महिला बैंक में रुपये बदलवाने के लिए पहुंची थी। अब जिस घर में शादी की खुशियां थी, उसी घर में अब मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन


गांव हंडेसरा की रहने वाली बुजुर्ग रोशनी देवी के परिवार में शादी है। इसी को लेकर महिला सोमवार को बैंक पहुंची थी, लेकिन किसी कारण से महिला के रुपये नहीं बदले जा सके। इसी को लेकर यह बुजुर्ग महिला मंगलवार को भी बैंक में रुपये बदलवाने के लिए लाइन में खड़ी थी। यह जैसे ही बैंक के जैनरेटर के नजदीक पहुंची तो अचानक महिला की शॉल जैनरेटर की चपेट में आ गई। इससे महिला के गले में यह शॉल बुरी तरह से लिपट गई जिससे महिला की मौत हो गई। 

जैसे ही महिला के मौत की सूचना परिजनों को लगी तो घर में मातम का माहौल पसर गया। जिस घर में कुछ देर पहले तक शामियाने लगाए जा रहे थे , हलवाई मिठाइयां और पकवान तैयार कर रहे थे, यह सब काम रोक दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बुधवार को दिवंगत रोशनी देवी की भतीजी की बारात आनी है, जबकि परसों उसके भतीजे की शादी है। मृतक महिला के भतीजे लखविंदर व बेटे रिंकू ने कहा कि महिला एक दिन पहले भी बैंक गई थी, लेकिन मोबाइल नंबर न बता पाने के कारण खाली हाथ लौट आई। इसी कारण से मंगलवार को भी बुजुर्ग महिला बैंक गई थीं, जिसके चलते यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


उधर, बैंक भी इस मामले में अपना पल्ला झाड़ रहा है। बैंक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है, जबकि बैंक मैनेजर गोलमोल जवाब दे रहे हैं। एसएचओ हंडेसरा थना साहिब सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें