फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज कर्मचारी 26 को सभी डिपो पर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबाला शहर में बैठक करते हरियाणा रोडवेज कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। परिवहन मंत्री द्वारा मांगों पर कोई कार्रवाई न किए जाने और वायदा खिलाफी के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले सोमवार को कर्मशाला अंबाला में बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 अगस्त को प्रदेश के सभी डिपो में दो घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
पांच दिन में बैठक बुलाने का था वादा, पत्र तक नहीं हुआ जारी
राज्य नेता जयबीर घणघस और माया राम उनियाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास घेराव के दौरान मंत्री ने स्वयं ज्ञापन लिया था और 15 दिनों के भीतर मांगों पर आधिकारिक बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, समय बीत जाने के बाद भी वार्ता का पत्र जारी नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार समाधान की दिशा में कदम नहीं बढ़ा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता विजेंद्र जांगड़ा, रविंदर राणा, बसंत सैनी और राजेश फौजी ने संयुक्त रूप से की।

बॉक्स
कर्मचारियों की यह है मुख्य मांगें
परिचालकों और चालकों का पे-ग्रेड बढ़ाया जाए। लिपिकों की तर्ज पर तीन वेतन वृद्धि और जोखिम वाली ड्यूटी पर जोखिम भत्ता दिया जाए। स्टैंड इंचार्ज के पद सृजित कर पदोन्नति दी जाए। कार्यालय सहायकों के पद बढ़ाकर लिपिकों की पदोन्नति की जाए। 2016 के चालकों, 2018 के कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी पदों पर और एचकेआरएन के माध्यम से लगे परिचालकों व अन्य कर्मचारियों को पक्का किया जाए। घाटे का सौदा साबित हो रही इलेक्ट्रिक बसों की ठेका व्यवस्था समाप्त की जाए और पूर्व की भांति अर्जित अवकाश की सुविधा बहाल की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें